राष्ट्रमंडल खेल पर निबंध Rashtramandal khel par nibandh

राष्ट्रमंडल खेल पर निबंध Rashtramandal khel par nibandh 

हैलो नमस्कार दोस्तों आपका बहुत - बहुत स्वागत है, इस लेख राष्ट्रमंडल खेलों पर निबंध (Rashtramandal khel par nibandh) में। दोस्तों इस लेख द्वारा आप राष्ट्रमंडल खेल क्या है?

राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत कबसे हुई राष्ट्रमंडल खेल 2018 तथा राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बारे में और कई महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे। तो आइये शुरू करते है, यह लेख राष्ट्रमंडल खेल पर निबंध:-

इसे भी पढ़े:- पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

राष्ट्रमंडल खेल पर निबंध


राष्ट्रमंडल खेल क्या है Rashtramandal khel kya hai

राष्ट्रमंडल खेल को समझने से पहले हमें राष्ट्रमंडल के बारे में समझना बहुत जरूरी है। राष्ट्रमंडल उन सदस्य देशों का एक समूह है, जिसमें लगभग सभी ब्रिटिश साम्राज्य के पूर्व क्षेत्र आते है।

वर्तमान में राष्ट्रमंडल के अंतर्गत 53 सदस्य देश शामिल हैं, जिन्हे कॉमनवेल्थ (Commonwealth) के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रमण्डल का मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम में है।

राष्ट्रमंडल देशों के द्वारा उनके बीच सद्भावना को विकसित करने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करायी जाती है, जिनमें केवल राष्ट्रमंडल सदस्य देशों के एथलीट ही भाग लेते हैं इस प्रकार से इस खेल को राष्ट्रमंडल खेल के नाम से जाना जाता है।

राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत कब हुई When did the Commonwealth Games start?

राष्ट्रमंडल की स्थापना 19 नवंबर 1926 ईस्वी को हुई थी इसके पश्चात इन देशों में मैत्री भाव स्थापित करने तथा आपसी सहयोग की भावना स्थापित करने के लिए राष्ट्रमंडल खेल की स्थापना की गई राष्ट्रमंडल खेलों की स्थापना वर्ष 1930 में हेमिल्टन कनाडा में हुई थी

और उस समय इन खेलों का आयोजन एंपायर गेम्स के नाम से हुआ था, और बाद में इन्हें कॉमन वेल्थ गेम या राष्ट्रमंडल खेल के नाम से जाना जाने लगा। एशली कूपर नामक व्यक्ति ने राष्ट्रमंडल देशों के बीच में सद्भावना प्रेम आदि को बढ़ावा देने के लिए

अखिल भारतीय खेल का विचार प्रस्तुत किया और कनाडा के एक प्रमुख एथलीट बॉबी रॉबिन्सन खेलों का आयोजन करने का कार्यभार सौंपा गया उनकी प्रयास से 1930 में हैमिलटन शहर, ओंटेरियो, कनाडा में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ

जिसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा‍ लिया। तब से प्रत्येक 4 वर्ष के उपरांत एक बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होता है।

राष्ट्रमंडल खेल 2018 Commonwealth Games 2018

21 वे राष्ट्रमंडल खेल 2018 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया की गोल्ड कोस्ट नामक शहर में हुआ था, जिसका आदर्श वाक्य शेयर द ड्रीम (Share the Dream) और शुभंकर बेरोबी था।

ऑस्ट्रेलिया में 4 अगस्त को बड़ी ही धूमधाम के साथ राष्ट्रमंडल खेल का उद्घाटन चार्ल्स बेल्स प्रिंस के द्वारा किया गया और 15 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहरों मेलबर्न, ब्रिस्बन, पर्थ और सिडनी में चला,

जिसमें 71 टीमों ने भाग लिया और भारत के 216 खिलाडियों कई प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर कुल 66 पदक जीते, जिसमें से 22 गोल्ड 16 रजत

26 कांस्य पदक शामिल थे और इस प्रकार भारत ने पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया 198 पदक जीतकर प्रथम स्थान पर रहा।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 Commonwealth Games 2022

22वें राष्ट्रमंडल खेल 2022 इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयोजित किए गए, जिसका उद्घाटन चार्ल्स प्रिंस ने किया। 22 वें राष्ट्रमण्डल खेल का आदर्श वाक्य गेम्स फॉर आल (Games for all) था, जबकि इसका शुभांकर पेरी दा बुल था।

उद्घाटन समारोह में भारत की तरफ से राष्ट्रमंडल खेलों में ध्वजवाहक मनप्रीत कौर और पीवी सिंधु थी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की तरफ

से 200 एथलीटों ने 16 प्रतिस्पर्धा में भाग लिया और 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक कुल 61 पदक जीतकर पदक तालिका में अपना नाम चौथा स्थान पर दर्ज करवाया।

राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रदर्शन India's performance in Commonwealth Games

राष्ट्रमंडल खेलों के शुरुआती दिनों में भारत का प्रदर्शन खेलों में अच्छा नहीं था भारत जब आत्मनिर्भर बना उसके बाद भारत द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों के प्रदर्शन में सुधार भी होता गया और भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छे पदक प्राप्त करना भी शुरू कर दिए।

राष्ट्रमंडल खेल 2010 (Rashtramandal khel 2010) में भारत ने 101 पदक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पदक तालिका में प्राप्त किया, जबकि 2018 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया में भारत ने कुल 66 पदक प्राप्त किए और तीसरे स्थान पर रहा

किन्तु 2022 में इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को 61 पदक प्राप्त करके पदक तालिका में चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया,

साक्षी मलिक आदि ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम ऊंचा किया, और हरियाणा सबसे अधिक पदक प्राप्त करने वाला राज्य बन गया।

राष्ट्रमंडल खेल पर 10 लाइन 10 line on Commonwealth Games

  1. राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय राशिद अनवर थे. उन्होंने 1934 में लंदन में राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में काँस्य पदक जीता था।
  2. भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में प्रथम स्वर्ण पदक 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय धावक मिल्खा सिंह ने दिलाया था।
  3. राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार हॉकी और क्रिकेट को 1998 में शामिल किया गया था।
  4. भारत में 19 वाँ राष्ट्रमंडल खेल 2010 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था इसमें भारत ने 101 पदक जीते थे।
  5. राष्ट्रमंडल खेल के वर्तमान सचिव एट्रिशिया स्कॉटलैंड क्यूसी है, जबकि अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन है।
  6. भारत ने चार राष्ट्रमण्डल खेलों 1930, 1950, 1961, 1986 में भाग नहीं लिया था।
  7. ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमण्डल खेल की मेजबानी सबसे आधिक बार 5 बार की है।
  8. राष्ट्रमंडल खेलों का नाम राष्ट्रमण्डल खेल 1978 के बाद पड़ा था।
  9. राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को 30 लाख रजत पदक जीतने वाले को 20 लाख और काँस्य पदक जीतने वाले को 10 लाख रु की धनराशि दी जाती है,
  10. वहीं डेविड डिक्शन पुरुस्कार 2002 से राष्ट्रमण्डल खेलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले को दिया जाता है।

निष्कर्ष Conclusion

राष्ट्रमण्डल खेल राष्ट्रमण्डल देशों के बीच एक आपसी प्रेम भाव सद्भावना को विकसित करने के लिए प्रत्येक चार वर्ष में एक बार आयोजित किए जाते है, जहाँ पर सभी राष्ट्रो के खिलाडी खेल और प्रेम की भावना से

अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व करते है। ऐसी खेल प्रीतियोगिताऐं वास्तव में देशों के मध्य आपसी प्रेम तथा मधुर सम्बन्धो को स्थापित करने में सक्षम होती है।

दोस्तों आपने यहाँ पर राष्ट्रमंडल खेल पर निबंध Rashtramandal khel par nibandh पढ़ा। आशा करता हुँ, आपको यह लेख अच्छा लगा होगा।

FAQS For essay on Commonwealth Games

भारत में राष्ट्रमंडल खेल कब हुआ था?

भारत में राष्ट्रमंडल खेल 2010 में नई दिल्ली में हुआ था, जो राष्ट्रमंडल खेलों का 19 वा संस्करण था।

राष्ट्रमंडल खेल में कितने देश भाग लेते हैं?

राष्ट्रमंडल खेलों में राष्ट्रमंडल सदस्य देश ही भाग लेते हैं।

राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम क्या है?

राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम एंपायर गेम है।

राष्ट्रमंडल का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

राष्ट्रमंडल का सबसे बड़ा देश कनाडा आस्ट्रेलिया और फिर भारत है।

राष्ट्रमण्डल खेलों के जनक कौन है?


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ